1951 में रिलीज हुई राज कपूर की फिल्म आवारा ने भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी। यह फिल्म न सिर्फ एक भावनात्मक कहानी कहती है, बल्कि समाज के कई गहरे सवालों को भी उठाती है। आज जब हम इस क्लासिक को फिर से देखते हैं, तो यह समझना जरूरी है कि आवारा क्यों सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विचार है।
कहानी की जड़ें: शक, गरीबी और किस्मत का खेल
फिल्म की शुरुआत होती है डिस्ट्रिक्ट जज रघुनाथ (पृथ्वीराज कपूर) से, जो अपनी गर्भवती पत्नी लीला (लीला चिटनिस) पर शक करते हैं कि उनका बच्चा किसी अपराधी जग्गा का है। यह बच्चा है राज (राज कपूर), जो गरीबी में पलता है। राज की मुलाकात स्कूल में रीता (नरगिस) से होती है, लेकिन वो ज़्यादा टिकती नहीं राज को स्कूल से निकाल दिया जाता है रीता भी दूसरे शहर चली जाती है बचपन में ही दोनों बिछड़ जाते हैं।
वक्त का फेर: एक चोर और एक वकील की मुलाकात
फिर सालों बाद कहानी एकदम घूमती है। किस्मत का खेल देखिए रीता एक पढ़ी-लिखी वकील बनने की तैयारी कर रही है स्वतंत्र और दूसरी तरफ राज, अपराधी जग्गा के साथ रहकर बड़ा हुआ है और एक शातिर चोर बन चुका हैं। उनकी मुलाकात होती है तब जब राज लूट की गाड़ी चुराने का प्लान बनाता है और रीता का पर्स छीन लेता है। दोनों एक दूसरे को नहीं पहचानते लेकिन फिर भी एक खिंचाव महसूस करते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं। राज बदलना चाहता है, लेकिन उसका अतीत पीछा नहीं छोड़ता। वह गुस्से में जग्गा का खून कर देता है।
कोर्टरूम ड्रामा: सच्चाई का खुलासा और न्याय
फिल्म का क्लाइमेक्स कोर्ट में होता है, जज रघुनाथ अब रीता के कानूनी अभिभावक हैं और उन्हें राज पर शक है उसके अतीत को लेकर। मुकदमे के दौरान ही राज को पता चलता है कि जज रघुनाथ ही उसके असली पिता हैं वही पिता जिन्होंने उसे और मां को छोड़ दिया था। वो आपा खो देता है जज पर हमला करने की कोशिश करता है और यही रीता, जो अब वकील है उसका बचाव करती है अंत में राज को सजा होती है। तीन साल और फिल्म खत्म होती है रीता के वादे पर कि वो इंतजार करेगी।
छिपे सवाल: क्या अपराधी पैदाइशी होता है?
फिल्म का सबसे बड़ा सवाल है, क्या राज पैदाइशी अपराधी था या हालात ने उसे ऐसा बनाया? आवारा इस बहस को सामाजिक दृष्टिकोण से देखती है और कहती है कि परिस्थितियां व्यक्ति को गढ़ती हैं। यह &नेचर वर्सेस नर्चर&य की बहस को छूती है। फिल्म अमीरी-गरीबी के फर्क को किस्मत नहीं, सिस्टम की देन मानती है। यह पितृसत्ता पर भी सवाल उठाती है, जहां एक पिता का शक एक बच्चे की पूरी ज़िंदगी बदल देता है। राज कपूर का किरदार चैपलिन के ट्रैम्प से प्रेरित है, लेकिन उसमें अच्छाई-बुराई का गजब संतुलन है।भावनात्मक संदेश: अपराध से नफरत करो, अपराधी से नहीं।
रीता: पहली आत्मनिर्भर नायिका
नरगिस ने रीता का जो किरदार निभाया वह उस समय का क्रांतिकारी कदम था। वो सिर्फ हीरो की लव इंटरेस्ट नहीं है वो पढ़ी-लिखी है, वकील हैं, आत्मनिर्भर है और अपनी राय रखती है। 1951 में एक मेनस्ट्रीम हीरोइन जो शादी से पहले सेक्स को लेकर कोई अपराध बोध न दिखाये बल्कि सहज हो तो यह उस समय के लिए बड़ी बात थी। जब हॉलीवुड में भी उस वक्त हेज कोड था जहां ऐसे किरदारों को सजा मिलते दिखाते थे, ऐसे दौर में &आवारा &उसे जज नहीं करती उसे गिरी हुई नहीं दिखाती और वो सिर्फ व्यक्तिगत रूप से आजाद नहीं है वो राज के लिए खड़ी होती है समाज के खिलाफ अपने गार्जियन जज रघुनाथ के खिलाफ भी चली जाती है। अंत में सिर्फ इंतजार नहीं करती बल्कि वकील बनकर उसे बचाती है एक्शन लेती है।
संगीत: कहानी की आत्मा
गीतकार शैलेंद्र और हसरत जयपुरी की आम आदमी की जुबान में गहरी बात कहने वाली कमाल की टीम हो या शंकर-जयकिशन की जोड़ी आर के फिल्म्स के साथ यहीं से बनी। गायक शमशाद बेगम, लता मंगेशकर , मुकेश मन्ना डे, मोहम्मद रफी सारे दिग्गज दम भर जो उधर मुंह फेरे, घर आया मेरा परदेसी, तेरे बिना आगे चांदनी एक से बढ़कर एक हर गाना कहानी से जुड़ा है। मुकेश की आवाज में “आवारा हूं” तो राज का एंथम बन गया। उसमें एक आजादी का एहसास भी है और अकेलेपन का दर्द भी एक साधारण सी धुन पर कितनी गहराई। इस गाने की लोकप्रियता भारत से बाहर भी फैली। रूस, चीन और मिडल ईस्ट में आज भी लोग इसे पहचानते हैं। खासकर सोवियत यूनियन में यह गीत व्यक्तिगत आजादी की दबी भावना को छू गया। इसकी धुन सरल थी, पर भावनात्मक रूप से गहरी।
राज कपूर-नरगिस का रोमांस
जब आवारा रिलीज हुई, तब फैन्स राज कपूर और नरगिस की ऑफस्क्रीन लव स्टोरी पर भी बात कर रहे थे। दोनों की मुलाकात अंदाज (1949) के सेट पर हुई थी। ऋषि कपूर की ऑटोबायोग्राफी के अनुसार, उस दौर में राज कपूर पूरी तरह से नरगिस के प्यार में डूबे थे। हालांकि कृष्णा राज कपूर से शादी हो चुकी था। इसके बावजूद नरगिस ने न सिर्फ राज कपूर पर भरोसा किया, बल्कि उनकी फिल्मों में फाइनेंशियल हेल्प भी की।
किस बोलकर दिया ग्रामोफोन
शम्मी कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि नरगिस ने मजाक में कहा था अगर उन्हें आवारा में रोल मिल गया, तो वो शम्मी को एक किस देंगी। नर्गिस का परिवार भी उन्हें इस फिल्म में काम करने से रोकना चाहता था। लंबी बातचीत के बाद वे कास्ट हुईं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना वादा बदलकर शम्मी को एक ग्रामोफोन देने की बात कही। कहा जाता है कि नरगिस ने वकीलों से सलाह ली थी ताकि वे किसी तरह राज कपूर से शादी कर सकें, क्योंकि वे &मिसेज राज कपूर&य बनना चाहती थीं। लेकिन 1957 में हालात बदल गए, जब नरगिस ने मदर इंडिया साइन की बिना राजको बताए। फिल्म की शूटिंग के दौरान मार्च 1957 में एक आग लगी, जिसमें सुनील दत्त ने नरगिस की जान बचाई। यही घटना उनके जीवन का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई। नरगिस ने राज कपूर से रिश्ता तोड़ लिया और 1958 में सुनील दत्त से शादी कर ली। इस तरह आवारा से शुरू हुई लव स्टोरी मदर इंडिया के सेट पर आकर हमेशा के लिए खत्म हो गई।
युवा उम्र में मैच्योर विजन
राज कपूर 26 साल के थे जब उन्होंने आवारा बनाई। मनोरंजन के साथ सोशल मैसेज देने का उनका विजन क्लीयर था। चैपलिन के ट्रैम्प से प्रेरणा ली, लेकिन उसे इंडियन कंटेक्स्ट में ढाला। यह संतुलन साधना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे बखूबी निभाया। आवारा सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक कल्चरल रेवोल्यूशन थी। जिसमें नायिका की आजादी, यूनिवर्सल म्यूजिक और एक यंग डायरेक्टर का समाज को देखने का विजन सभी एक साथ गूंजते हैं।